डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल व रामनगर घूमकर घर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी चार युवक रामनगर व नैनीताल घूमने आए थे। बुधवार की रात वापस जा रहे थे। टांडा के पास युवकों की कार यूके07एके-1738 टांडा के पास डिवाइडर से टकरा गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

हादसे में शाहरुख अली पुत्र मो अली उम्र 28 वार्ड नंबर छह लालबाग ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी,अब्दुल रहमान रहमान उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली ठाकुरद्वारा यूपी मौत हो गई। बताया कि कार में सवार उस्मान अली पुत्र नन्हे ठाकुरद्वारा घायल हो गया है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लोकेश पुत्र देवेंद्र रामपुर जसपुर मौके से फरार हो गया है। मृतकों के परिजनों का घटना की जानकारी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119