सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिलाओं को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत,-आधा दर्जन बुरी तरह घायल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सड़क किनारे वाहन की प्रतीक्षा कर रही आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को बस ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन बुरी तरह घायल हो गई। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश

जानकारी के अनुसार अनुसार महानगर की पाश एलाइंस कालोनी के घरों में काम करने वाली आधा दर्जन से अधिक महिलायें मंगलवार शाम अपने घरों को जाने के लिए मेन गेट के बाहर सड़क किनारे आटो रिक्शा की प्रतीक्षा में खड़ी थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें  कुचल दिया। हादसे में सभी महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया और बाकी का उपचार शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी, सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली सहित घायलों व मृतका के परिजनों सहित सैकड़ों लोग पहुंच गए। हादसे में मृत महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : लालकुआं में चुनावी तपिश बढ़ी- कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119