अवैध खनन को लेकर डीएम हुए सख्त -हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वन, पुलिस व राजस्व अधिकारियों की बैठक में अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलवार देर शाम जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक में यह निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

उन्होंने जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। निरोधक दल को खनन क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखेंगे। अवैध अतिक्रमण आदि को सभी को सजग रहना होगा। कहीं भी अवैध खनन की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उप जिलाधिकारी मोनिका,अनुराग आर्या, जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी,जिला खनन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119