उत्तराखंड…नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश
हल्द्वानी। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर नैनीताल जिले में सोमवार, 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी एक दिन के लिए बंद रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने नैनीताल जिले के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। संभावित खतरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती फैसला लिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर