उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी अमेज़न में ₹47.88 लाख वार्षिक पैकेज पर नौकरी प्राप्त की है। बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2022–2026 बैच) के छात्र हर्षित बिष्ट, खुशी जोशी और जीवन जोशी के चयन से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

तीनों विद्यार्थियों ने अमेज़न की कठिन चयन प्रक्रिया, जिसमें कोडिंग असेसमेंट, तकनीकी साक्षात्कार और लीडरशिप मूल्यांकन शामिल था, को सफलतापूर्वक पार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने अमेज़न में छह माह तक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (एसडीई) इंटर्न के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्हें ₹1.10 लाख प्रतिमाह स्टाइपेंड मिला। इंटर्नशिप के सफल समापन के बाद कंपनी ने उन्हें ₹47.88 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

विश्वविद्यालय ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है। साथ ही इसे ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के नवाचार और उद्योगोन्मुख शिक्षा के विज़न की बड़ी उपलब्धि माना गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

भीमताल परिसर के निदेशक ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षकों और मेंटर्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की कंपनियों में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

विश्वविद्यालय का कहना है कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर मेहनत के बल पर विश्व की शीर्ष कंपनियों तक पहुँचना संभव है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119