अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून के डीएम बदले
देहरादून। उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।कई आई ए एस और पीसीएस अफसरों के तबादले हुए। हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर के जिला अधिकारी बदले गए। कर्मेंद्र सिंह हरिद्वार, सविन बंसल देहरादून, आलोक कुमार पांडे अल्मोड़ा, संदीप तिवारी चमोली, विनोद गिरि गोस्वामी पिथौरागढ़ और आशीष भटगई बागेश्वर के जिलाधिकारी बने।
-कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है।
-हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है। सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है।
-धीराज सिंह गर्बयाल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।
-चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। शासन ने कई अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील