ग्राफिक एरा बना देश का पहला जेन एआई कैंपस
देहरादून। ग्राफिक एरा ने अमेजान से हाथ मिलाकर शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाया। अब ग्राफिक एरा देश का पहला और सबसे बड़ा फ्यूचर रेडी जेन एआई कैम्पस बन गया है। इसके लिए गुरुवार को ग्राफिक एरा और अमेजान के बीच करार किया गया।
इस दौरान ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि अमेजन के सहयोग से ग्राफिक एरा शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाएगा। ये सह-भागेदारी छात्र-छात्राओं को नई तकनीकों से जोड़ेगी और उन्हें उद्योग जगत मे बेहतर अवसर प्राप्त करने में भी मददगार साबित होगी। डा. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटैलिजेन्स से जुड़े पांच नये विषय शुरू करेगा।
इसमें तीन से पांच सेमेस्टर तक के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रमों में फण्डामेंटल्स आफ मशीन लर्निंग, एनएलपी, डीप लर्निंग, कम्प्यूटर विजन और जनरेटिव एडवर्सरियल नेटवर्क विषय जोड़े जायेंगे। इसके लिए ग्राफिक एरा शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी प्रशिक्षण दे रहा है। ये कोर्स जल्द ही शुरू कर दिए जायेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे