विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। निकटवर्ती हल्दूचौड़ के ग्राम गंगापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर निवासी अनिल सिंह द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन पूजा का विवाह गत 7 दिसंबर 2019 को घोड़ाखाल मंदिर में पूर्ण हिन्दू रीति रिवाज के साथ हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी कमलेश बिष्ट पुत्र जीत सिंह के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के दौरान उन्होंने अपनी बहन को दहेज में पूरे जेवर अन्य सामान तथा 50 हजार नगद दिए थे, इसके बावजूद भी उनका दामाद कभी संतुष्ट नहीं हुआ, वह समय-समय पर उनसे पैसों की डिमांड करता रहता था, तहरीर में कहा गया है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनका दामाद गलत संगत में रहते हुए नशे का आदी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

तथा इस बीच उनकी बहन का एक बेटा हुआ जो कि वर्तमान में डेढ़ वर्ष का है, दामाद कमलेश ने पूजा पर दबाव बनाया कि वह अपने पुत्र को अपने बड़े भाई को दे देते हैं क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं है, इसके बदले में बड़े भाई से उसका 15 लाख रुपए में सौदा हुआ है, इस पर पूजा नाराज हो गई और इस बात पर अक्सर घर में विवाद होने लगा, तहरीर में कहा गया है कि गत शाम उन्हें दूरभाष पर बताया गया कि पूजा की तबीयत खराब है, जो कि सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है, वह लोग अस्पताल गए तो पता चला कि उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी है और उसका शव मोर्चरी में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बालगंगा नदी में 4 दिन बाद भी लापता जसपाल का सुराग नहीं -परिजनों की बढ़ी चिंता

तहरीर में कहा गया है कि कमलेश ने पैसे के लालच में पूजा की हत्या कर दी, जिसके शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इधर मृतका के शव का हल्द्वानी पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया, तथा शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड


इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने उक्त मामले को दहेज हत्या के तहत दर्ज कर लिया है, मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने घटनास्थल पर जाकर मामले की बारीकी से जांच की। तथा संबंधित लोगों के बारी बारी से बयान दर्ज किए, इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मृतका का शव गौशाला में बरामद हुआ, तथा गौशाला के बाहर नुवान की शीशी भी पड़ी हुई थी, बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119