डॉ.दीपा जोशी को दूरदर्शन ने दी ’ए‘ ग्रेड के कलाकार की उपाधि-
अल्मोड़ा। कत्थक नृत्यांगना डॉ. दीपा जोशी को केंद्रीय दूरदर्शन प्रसार भारती नई दिल्ली ने कत्थक नृत्य में ’ए’ ग्रेड कलाकार की उपाधि प्रदान की है। दीपा जोशी पिछले तीन दशकों से कत्थक नृत्य से जुड़ी हुई हैं।
कत्थक के लखनऊ घराने के ख्याति प्राप्त गुरुओं डॉ. पूर्णिमा पांडे, स्व. सुभाष दीक्षित, स्व. सुरेंद्र सैकिया से उन्होंने कत्थक नृत्य की शिक्षा प्राप्त की। अल्मोड़ा से कत्थक में विशारद करने के उपरांत डॉ. दीपा ने भातखण्डे लखनऊ से कत्थक निपुण, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से एमए व पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में इंदिरा कला संगीत व विश्वविद्यालय से नृत्य सम्राट उदय शंकर की नृत्य परंपरा पर डी लिट कर रही हैं।
21 वर्षों से डॉ. दीपा जोशी सूचना प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाटक प्रभाग वर्तमान में फिल्ड आउटरीच ब्यूरो में कार्यरत हैं। डॉ. दीपा जोशी कई राष्ट्रीय प्रतिष्ठित मंचो में प्रस्तुतियों व संगीत आलेखों के लेखन के माध्यम से अपना योगदान दे रही हैं। डॉ. दीपा की उत्तराखंड में संगीत विषय पर तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
गौरतलब है की कोरोना वैश्विक संकट के दौर में दीपा जोशी ने कई जनजागृति गीतों का लेखन, संगीत व नृत्य संरचना कर ऑनलाइन प्रस्तुतियां की। जिनमें दस राज्यों के बच्चों को लेकर प्रस्तुतियां तैयार की गई।
डॉ. दीपा जोशी को उनके द्वारा दी जा रही संगीतिक सेवाओं के लिए कई सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्थाओ ने अभिवन्दित किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग