लमगड़ा पुलिस ने 506 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार-
अल्मोड़ा। उपनिरीक्षक सौरभ भारती प्रभारी चौकी मोरनौला ने चेकिंग के दौरान मोरनौला तिराहे के पास शहरफाटक की ओर संदिग्ध प्रतीत होने पर गणेश सिंह उम्र 51 वर्ष पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम चक दलाड़ पो0, नाई तहसील धारी, नैनीताल को चौक करने पर उपरोक्त के कब्जे से 506 ग्राम चरस कीमत करीब 50 हजार छह सौ रुपए बरामद कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
उक्त संबन्ध में प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक सौरभ भारती ने बताया कि गणेश सिंह संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, चैक करने पर चरस बरामद हुई है। उक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चरस को बेचने हेतु हल्द्वानी जाने के फिराक में था। पकड़ में आने पर उचित कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ भारती (प्रभारी चौकी मोरनौला), का. दिवान राम, विजय चन्द्र आदि शमिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप
uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट