नशा मुक्ति केंद्र बना लूट का अड्डा! भर्ती युवक के खाते से 15 लाख उड़ाए -संचालक समेत कई पर केस दर्ज
सितारगंज में नशा मुक्ति के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है, जहां इलाज के लिए भर्ती एक युवक के बैंक खाते से करीब 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने केंद्र संचालक सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बलकरनपुर, थाना माधोटांडा (जिला पीलीभीत, यूपी) निवासी कमलजीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति नशे के आदी हैं। वर्ष 2025 में नशे की हालत में उन्होंने अपनी करीब 8.5 एकड़ जमीन का सौदा कर दिया था। बाद में आपत्ति के बाद समझौता हुआ और जमीन वापस करने पर सहमति बनी।
पीड़िता के अनुसार, पति की लत छुड़ाने के लिए उन्हें सितारगंज स्थित नव जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोप है कि केंद्र संचालक रनधीर सिंह ने अपने साथियों हरदीप सिंह उर्फ बूटा सिंह, जसवंत सिंह और अन्य के साथ मिलकर साजिश रची। भर्ती के दौरान युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया, जिसमें बैंकिंग ऐप सक्रिय था।
महिला का आरोप है कि जब वह केंद्र पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि उनके पति को केंद्र में नहीं बल्कि बाईपास रोड स्थित एक कमरे में रखा गया है। वहां पति ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और जबरन अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी।
तहरीर के मुताबिक, हरदीप सिंह की पत्नी के खाते में करीब 5 लाख रुपये, रनधीर सिंह के खाते में 2.50 लाख रुपये और अन्य आरोपियों के खातों में भी रकम ट्रांसफर की गई। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये निकाले गए।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग
कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा