शहर में ‘लापता बेटियों’ का डर : दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमय ढंग से गायब -पुलिस अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शहर में गुमशुदगी के लगातार बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


पहला मामला गांधी कॉलोनी का है, जहां एक महिला की 13 वर्षीय पुत्री 25 अप्रैल की सुबह घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी


वहीं दूसरी घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा इलाके की है। यहां 15 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की दोपहर से लापता है। परिवार वालों के अनुसार, वह घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


दोनों मामलों में परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर छानबीन जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार


इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द दोनों किशोरियों को सुरक्षित बरामद करने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119