रम्पुरा में ‘फायरिंग’ की गूंज से सनसनी, वायरल वीडियो ने बढ़ाया तनाव -पुलिस बोली, अभी पुष्टि नहीं

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में शनिवार शाम दो गुटों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में झगड़े के दौरान गोली जैसी आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अब तक फायरिंग या मारपीट की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस


जानकारी के मुताबिक, रम्पुरा चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि झगड़े के दौरान एक गुट ने एक युवक की बाइक को नुकसान पहुंचाया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक दीवार की ओट लेकर झगड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में गोली जैसी आवाज सुनाई देने की भी चर्चा हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


वहीं, एसएसआई केसी आर्या का कहना है कि पुलिस को अभी तक न तो फायरिंग और न ही मारपीट की कोई आधिकारिक सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है और यदि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119