रामनगर में औषधि विभाग की छापेमारी से हड़कंप -एक मेडिकल स्टोर सील, दो को नोटिस

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम के पहुंचते ही कई मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार औषधि विभाग की टीम ने रामनगर नगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम गौजानी में कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव, लाइसेंस, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


जांच के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गईं। इनमें से एक मेडिकल स्टोर में गंभीर खामियां मिलने पर विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने की कार्रवाई की। वहीं दो अन्य मेडिकल स्टोरों में भी कई तरह की अनियमितताएं सामने आने पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।


रामनगर की औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना उप्रेती ने बताया कि नगर क्षेत्र और ग्राम गौजानी में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी किए गए मेडिकल स्टोर संचालकों को एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


औषधि निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। ऐसे मेडिकल स्टोरों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ जल्द विशेष छापामार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।


डॉ. उप्रेती ने कहा कि जिले में अवैध रूप से दवाओं की बिक्री, बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालन और नियमों के उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119