बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि, सरयू संगम पर हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के लोब निवासी 85 वर्षीय बिसनुली देवी पत्नी स्व. श्याम लाल का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

सोमवार की सुबह सरयू संगम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए उनकी बेटियों ने ही मां की चिता को मुखाग्नि दी। उनकी बेटी गोविंदी लोबियाल और लीला देवी ने अंतिम संस्कार की रस्म निभाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


बताया गया कि गोविंदी लोबियाल दमुवाढूंगा (हल्द्वानी) में कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष हैं। बिसनुली देवी के निधन पर दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार टम्टा, विवेक लोवियाल, सूरज कुमार, चंद्रशेखर और संजय कुमार सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119