नशे में वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार किया है। उसका वाहन सीज कर दिया है। उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निस्तरीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाने वालों पर चेकिंग के निर्देश गत दिनों दिए थे। गुरुवार की शाम बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालक हरीश कांडपाल पुत्र केवलानंद निवासी ग्राम चमोली थाना बैजनाथ को शराब पीकर वाहन चलाते रंगेहाथों पकड़ लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को एमबी एक्ट में सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

वाहन चालक को गिरफ्तार कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जनपद पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119