नशे में बस चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सोमेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में बस चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बस को सीज कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली सोमेश्वर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बस को रोककर जांच की। जांच में चालक उमेद राम, निवासी ग्राम लोद, नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस को सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


इसके साथ ही बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119