छत डालने के दौरान विवाद, फायरिंग से तीन घायल -नामजद आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। धौलछीना थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलता में छत डालने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, मंगलता निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार शाम वह अपने मकान की छत डालने के लिए मिस्त्री बुलाए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने घर से बंदूक लाकर फायरिंग कर दी।
इस घटना में अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


मामले में धौलछीना थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस टीम ने रविवार तड़के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव में था और गुस्से में आकर उसने फायरिंग कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


पुलिस अब आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119