रुद्रपुर में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, किशोर संरक्षण में

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला और किशोर के कब्जे से कुल 14.12 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि किशोर को संरक्षण में लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, एएसआई सुरेंद्र सिंह दानू सहित पुलिस टीम सिडकुल फेज-2 क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान निर्मलनगर की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर स्कूटी चालक वापस मुड़ने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से स्कूटी फिसल गई और दोनों सवार गिर पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


तलाशी के दौरान स्कूटी चला रहे 14 वर्षीय किशोर के पास से 5.71 ग्राम तथा पीछे बैठी महिला सरनजीत कौर, पत्नी स्व. परमजीत सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा के पास से 8.41 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि किशोर को विधिक प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119