मामूली बात पर नशे में धुत पति ने चाकू घोंपकर ली पत्नी की जान  

खबर शेयर करें 👉

-नशे का पत्नी के विरोध करने पर पत्नी को सुलाया मौत की नींद

गरुड़ ( बागेश्वर)। गागरीगोल क्षेत्र में नशे में बेसुध पति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। गागरीगोल के मन्यूड़ा गांव निवासी गणेश जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी उम्र 35 वर्ष गुरुवार की देर रात्रि नशे में घर पहुंचा। पत्नी गीता जोशी उम्र 30 वर्ष ने उससे रोज-रोज नशे में घर आने,नशे करने के बजाय घर मे बच्चों की अच्छी परवरिश करने, शराब पीकर नशे में चुपचाप सो जाने शांति व्यवस्था बनाने की बात कही। इस पर दोनों पति पत्नी में कहा सुनी हो गई और कहा सुनी मारपीट में बदल गई। पति पत्नी मे विवाद मे पति ने आवेश में आकर पत्नी गीता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसके बाद वहां बच्चों की चीख पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बच्चो के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग उनके घर पहुंचे,वहा पहुँचने पर हर कोई लहूलुहान गीता जोशी को लहूलुहान अवस्था मे देख स्तब्ध रह गए।जिसके बाद आसपास के लोग घायल अवस्था में गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका गीता जोशी का मायका कपकोट तहसील के पोथिंग गांव में है। उसके दो बच्चे हैं। घर में वृद्धा सास भी रहती है। मृतका का देवर राजू जोशी मुंबई में नौकरी करता है। सूचना मिलते ही बैजनाथ थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष विनीता बिष्ट दलबल के साथ घटनास्थल पहुँची और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119