अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने घर में फांसी लगाई
रुद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम मलसी में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मलसी निवासी हाजी एजाज अहमद की 18वर्षीय पुत्री फतिदा ने गत शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे कमरे में फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया, शोर की आवाजें सुनकर आसपडोस के लोग भी आ गए। आनन फानन में फतिदा को फांसी से उतार कर तत्काल उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां देर रात्रि उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका दो भाईयों में छोटी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू