दरिंदगी…जागरण में गई नाबालिग से गैंगरेप -एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारिश और कलसा नदी का कहर, आधा दर्जन मकान खतरे में

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गौला बैराज में कूदकर जान देने वाले राय सिंह कोरंगा का अंतिम संस्कार -बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119