डंपर के नीचे घुसी अनियंत्रित बाइक एक की मौत, दूसरा घायल
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के कालाढूंगी क्षेत्र में एक भीषण मोटर साइकिल हादसा देखने को मिला। देर शाम हुई इस दुःखद घटना में 25 वर्षीय करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 वर्षीय मोनिस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
जिले में कालाढूंगी के गैबुवा में दाबका पुल के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चलती एक मोटरसाइकिल डंपर के नीचे घुस गई। भयावह हादसे में करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिस को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों मोटरसाइकिल सवार रामनगर के गुल्लरभट्टी के रहने वाले बताए जा रहे है । कालाढूंगी थाने की बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल मोनिस को रामनगर अस्पताल पहुचाया। दोनों किसी निजी काम से रामनगर से गैबुवा की तरफ जा रहे थे। करन के परिवार में कोहराम मच गया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन -छह इंजीनियर निलंबित
ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प