शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, झंडे से टकराया हाईटेंशन तार; 14 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलसे
राजस्थान के कोटा शहर में कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान हादसा हो गया। हाइटेंशन वायरल की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे यह हादसा हो गया। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बच्चों की उम्र नौ से 16 साल बताई जा रही है।
इस घटना पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने दुख जाहिर किया है। वे बच्चों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए हर संभव मदद देने की बात कही है। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की। उन्होंने यह भी कहा कि जरुरत हुई तो बच्चों को इलाज के लिए जयपुर ले जाया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील