जंगली मशरूम खाने से तबियत बिगड़ी -आईसीयू में भर्ती
बागेश्वर। डंगोली निवासी अधेड़ की जंगली मशरूम खाने से तबियत बिगड़ी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गरूड़ के मेला डूंगरी डंगोली निवासी 55 वर्षीय मोहन राम पुत्र गंगा राम की रविवार रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां उन्होंने बताया कि रात के खाने में जंगली मशरूम बनाया हुआ था। घर के सभी सदस्यों ने खाया, लेकिन बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। वही डाक्टरों ने मोहन का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां लगातार मरीज की निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल