मध्य-पूर्व युद्ध का असर: देश में LPG संकट गहराया -कई शहरों में बुकिंग ठप, लोग इलेक्ट्रिक किचन की ओर भागे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध और गैस सप्लाई में बाधा के बाद देश में एलपीजी गैस के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। कई शहरों में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। दिल्ली में गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है, जबकि मुंबई में भी लोगों को सिलेंडर मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति प्रभावित होने के बाद लोग खाना बनाने के लिए बिजली से चलने वाले उपकरणों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। बाजार में इलेक्ट्रिक कुकर, माइक्रोवेव ओवन, ओटीजी, टोस्टर, ग्रिल, इलेक्ट्रिक तवा, एयर फ्रायर, मल्टी कुकर, इलेक्ट्रिक स्टीमर और हॉट प्लेट जैसे किचन उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है।


दरअसल, 7 मार्च को केंद्र सरकार ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी। इसका असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ा है और कई जगहों पर लोगों को सिलेंडर बुक कराने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


दिल्ली में गैस बुकिंग भी ठप
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ता न तो गैस बुक कर पा रहे हैं और न ही उन्हें समय पर सिलेंडर मिल रहा है। गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर 7718955555 नंबर पर कई बार कॉल नहीं लगती, कभी यह स्विच ऑफ बताता है तो कभी ‘नॉट इन यूज’ का संदेश मिलता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर जाकर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।


मुंबई में लोग तलाश रहे विकल्प
मुंबई में कई जगहों पर ग्राहकों को समय पर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में लोग खाना बनाने के लिए वैकल्पिक साधन अपनाने लगे हैं। बिजली से चलने वाले किचन उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि अगर अगले एक सप्ताह में स्थिति नहीं सुधरी तो देश में ईंधन संकट की आशंका बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


होटल-रेस्टोरेंट पर भी असर
मुंबई में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर और गैस एजेंसियां फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही हैं। 6 मार्च से होटल और रेस्टोरेंट को मिलने वाली एलपीजी सप्लाई में करीब 80 प्रतिशत तक कटौती कर दी गई है।
इसका असर मुंबई के पुराने और मशहूर होटलों पर भी दिखने लगा है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास फोर्ट इलाके में स्थित करीब 178 साल पुराना पंचम पुरीवाला होटल भी इस संकट से जूझ रहा है। 1848 में ब्रिटिश काल में शुरू हुए इस ऐतिहासिक होटल में सामान्य दिनों में 79 तरह के व्यंजन मिलते थे और यहां पांच तरह की पूरियां खास तौर पर परोसी जाती थीं।
लेकिन एलपीजी की कमी के कारण फिलहाल होटल में केवल दो आइटम—पूरी-भाजी और आमरस-पूरी—ही उपलब्ध हैं। होटल प्रबंधन के अनुसार सीमित एलपीजी स्टॉक के कारण उन्हें परिचितों से सिलेंडर उधार लेकर किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


कंपनी बोली—आपूर्ति सामान्य
हालांकि महानगर गैस लिमिटेड ने कहा है कि फिलहाल गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। कंपनी अपने परिचालन क्षेत्रों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सामान्य रूप से बनाए हुए है।


कंपनी के अनुसार यदि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण एलएनजी आयात प्रभावित होता है तो औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए गैस आपूर्ति में कुछ हद तक कटौती की जा सकती है।


इस बीच कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119