चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने को हो रहा है प्रयास : डीजीपी
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 25 मई चार धाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का हर संभव प्रयास चल रहा है तथा पुलिस को चार धाम यात्रा की व्यवस्था में अब तक सफलता मिली है लेकिन इसके बावजूद हमारे सामने काफी चुनौतियां हैं यह बात पुलिस लाइन में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही उन्होंने कहा की अल्मोड़ा में पुलिस लाइन में नया प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा इसके अलावा पुलिस कर्मियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
अल्मोड़ा में पुलिस का नया प्रशासनिक भवन निर्माण के साथ ही अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे पुलिस कर्मियों को ₹46सौ पे ग्रेड संबंध में पूछे गए सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ग्रेड पे मामले में शासन स्तर पर वार्ता चल रही है इससे पहले पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया बाद में डीजीपी पुलिस लाइन में सेमिनार में प्रतिभाग करने पहुंचे पत्रकार वार्ता में डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भारणे एसएसपी प्रदीप राय आदि लोग मौजूद थे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा -समय पर उपचार मिलने से बची जान
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट