हैड़ियागांव निवासी एक व्यक्ति पर दुकानदार से घोपा चाकू-
भीमताल। विनायक में एक युवक ने हैड़ियागांव निवासी एक व्यक्ति पर जोश में आकर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि कि उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ित व्यक्ति ने थाना भीमताल में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि बीती मंगलवार को हैड़ियागांव निवासी देवेंद्र आर्य भीमताल के गोरखपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर घर को लौट रहा था। विनायक पहुंचने पर उसके द्वारा रोहित की दुकान से दही लेना चाहें और वह दुकान पर गया। इस बीच उसके हाथ से टाफी का डिब्बा नीचे गिर गया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। बताया जा रहा है कि रोहित ने गुस्से में आकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को देवेंद्र ने थाने पहुंचकर रोहित के खिलाफ तहरीर सौंपी। जिसके बाद रोहित के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे