इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी, विस्फोट से घर का समान जला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। विगत मध्यरात्रि घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई, जिससे घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । गनीमत रही घर के लोगों ने समय से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर नगर के वार्ड 2 मोतीपुर में शांति मंडल पत्नी स्व केना मंडल अपनी तीन बेटियों के साथ रहती है। वह सिडकुल की फैक्ट्री में कार्य कर गुजर बसर करती हैं। विगत रात लगभग साढ़े तीन बजे उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी ने आग पकड़ ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने की कोशिश पड़ी भारी -स्कूटी सवार युवक की मौत

इस दौरान जोरदार धमाका हुआ तो घर वालों की आंख खुल गयी। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को चपेट में ले लिया। इस दैरान शांति मंडल किचन में रखे सिलेंडर को लेकर बाहर निकल गईं । उसके बाद वार्ड के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर मे रखी तीन सिलाई मशीन, टीवी, कूलर, पंखा, अनाज और सारे कपड़े जलकर स्वाहा हो गए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119