टनकपुर में हाथी का हमला: घास लेने गई महिला पटक-पटककर मार डाला
टनकपुर (चम्पावत)। जिले के टनकपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। शारदा रेंज के जंगल में घास लेने गई 45 वर्षीय महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती वार्ड नंबर-5 निवासी माधुरी देवी (45) पत्नी भूपराम गुरुवार दोपहर बाद शारदा रेंज के सेना पानी मार्ग की ओर घास लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने पहले महिला को सूंड से उठाकर जमीन पर जोर से पटका और फिर पैरों से कुचल दिया। हमले के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने महिला को गंभीर हालत में जंगल में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
😨 इलाके में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग
घटना के बाद शारदा रेंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल