अल्मोड़ा पुलिस की संवेदनशीलता : भटकी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाया
अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में घर से भटकी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाकर सराहनीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। पुलिस की इस तत्परता पर महिला के परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार रात धारानौला बाजार में एक महिला के अकेले भटकने की सूचना पार्षद अमित साह (मोनू) ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ महिला कांस्टेबल पल्लवी चौधरी और महिला होमगार्ड ओसीन भी मौजूद रहीं।
पुलिस टीम ने महिला को भरोसे में लेकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की और रात में ही उसे वन स्टॉप सेंटर भेजकर सुरक्षित ठहराने की व्यवस्था की। इसके बाद महिला की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लोगों और अन्य माध्यमों से लगातार प्रयास किए गए।
जांच के दौरान महिला की पहचान हंसा देवी निवासी धौलछीना के रूप में हुई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिला को धौलछीना पहुंचाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा