समीक्षा बैठक में पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर
शिवेंद्र गोस्वामी
पंचायत राज मंत्री महाराज ने दिये रिक्त पदों को भरने के दिये निर्देश–
देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोड़ मैप तैयार करने को कहा है। इस दौरान उन्होने सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं के विकास पर चर्चा की।
पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कुल अस्पताल एवं मूलभूत ढांचा विकसित किया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होने अधिकारियों को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने, पंचायतों में कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें विभागीय ढांचे से भी अवगत कराया गया। पंचायत मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंचायतों में रिक्त पदों यथा अवर अभियन्ता, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रिक्त पदों को भरने तथा पंचायतों में डाटा एण्ट्री आपरेटरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।
पंचायत मंत्री ने 15 वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में पंचायतों में स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायतों में किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए बल्क मैसेंजिंग जैसी तकनीकी का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के क्षमता विकास हेतु अन्य प्रदेशों यथा हिमाचल, सिक्किम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आदि राज्यों में हुए उत्कृष्ठ कार्यों के अध्ययन भ्रमण आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में पंचायतीराज विभाग के सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव नितेश भदौरिया, निदेशक बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण