रुद्रपुर में 11 को लगेगा रोजगार मेला, 20 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना
रुद्रपुर। स्टेडियम रोड स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में 11 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में सिडकुल पंतनगर एवं सितारगंज की ऑटोमोबाइल, फूड, प्रोडक्शन, पैकेजिंग, फाइनेंस एवं सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 20 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है।
इसमें विभिन्न शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक की लगभग 500 रिक्तियों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए 10 नवंबर तक भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश