जमरानी नहर किनारे उद्योगों का अतिक्रमण बेनकाब, हटेगा कब्जा-मोतीनगर से बेरीपड़ाव तक बनेगी सड़क

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। जमरानी परियोजना का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में नहर किनारे छोड़े गए रास्ते पर हुए अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को संयुक्त सर्वे किया गया।


ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी और नंदकिशोर पठालनी ने पूर्व में सिंचाई विभाग जमरानी को ज्ञापन देकर बताया था कि जब जमरानी नहर का निर्माण हुआ था, तब नहर के किनारे लगभग 10 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया था, जो हल्द्वानी से मोतीनगर तक जाता है, लेकिन आगे यह मार्ग बंद कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि मोतीनगर से लालकुआं की ओर जमरानी नहर के किनारे बने रास्ते को कुछ उद्योगों द्वारा अतिक्रमण कर बंद कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


शिकायत के आधार पर मंगलवार को मौके पर संयुक्त सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, जमरानी परियोजना के महाप्रबंधक महेश कुमार खरे, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, परियोजना प्रबंधक शाहनवाज, सहायक परियोजना प्रबंधक संजय तिवारी, क्षेत्रीय अभियंता चिरंजी लाल तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


महाप्रबंधक महेश कुमार खरे ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को शीघ्र नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग अपने संसाधनों से कब्जा हटाएगा और उसका खर्च व जुर्माना अतिक्रमणकर्ताओं से वसूला जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


उन्होंने कहा कि मोतीनगर से लेकर बेरीपड़ाव तक नहर के किनारे-किनारे सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119