रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर पूर्ति विभाग ने दी सफाई -लोगों से न घबराने की अपील

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी/नैनीताल। क्षेत्र में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पूर्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से किसी भी प्रकार के भ्रम में न आने की अपील की है। विभाग ने साफ किया है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।


पूर्ति अधिकारी मोहित कठायत ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह अफवाह फैल रही है कि क्षेत्र में रसोई गैस की कमी हो गई है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उप

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

भोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल में ही की जा सकती है। इस नई व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों में गलतफहमी फैल गई है और इसी कारण यह अफवाह फैल रही है कि गैस की किल्लत हो गई है। जबकि यह केवल बुकिंग प्रक्रिया में किया गया एक प्रशासनिक बदलाव है, जिसका उद्देश्य गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पूर्ति अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस विषय को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक घबराहट का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों से न केवल आम उपभोक्ता परेशान होते हैं, बल्कि वितरण व्यवस्था पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता है।


उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और बिना आवश्यकता के गैस सिलेंडर की बुकिंग या भंडारण न करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह सीधे गैस एजेंसी या पूर्ति विभाग से संपर्क कर सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मोहित कठायत ने भरोसा दिलाया कि पूर्ति विभाग गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारु रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध होते रहें। साथ ही उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की, ताकि क्षेत्र में अनावश्यक भ्रम और घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119