घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी नहीं रहीं सुरक्षित -चोरों ने मचाया उत्पात
बागेश्वर। नगर में वाहन चोरों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। अब घरों के बाहर खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कठायतबाड़ा वार्ड के दांगण क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक स्कूटी चोरी कर ली गई, जबकि दो अन्य स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अराजक तत्वों ने दीपक पांडे की स्कूटी चोरी कर ली। वहीं, केवल पांडे की स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे कुछ दूर तक ले जाया गया और फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की स्कूटी का हैंडल भी तोड़ दिया गया। बुधवार देर शाम पिंडारी रोड पर बालीघाट के समीप तीनों स्कूटी नदी में पड़ी मिलीं। वाहनों के नदी में मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों वाहनों को कब्जे में लिया। स्कूटी के नंबरों के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाकर उन्हें मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : कपकोट मोटर मार्ग पर 25 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, दो महिलाएं घायल
Uk-हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर से सोने के कड़े चोरी -आरोपी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये नकद बरामद
उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल चार जिलों को मिले नए SSP -अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP