Uk-हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर से सोने के कड़े चोरी -आरोपी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये नकद बरामद
–पुलिस ने चोरी के दो सोने के कड़े (करीब 5 तोला) भी किए बरामद -एसएसपी ने पुलिस टीम को 2 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की
हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने घुसकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो सोने के कड़े, जिनका वजन करीब पांच तोला बताया गया है, और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त की गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल ने 25 नवंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इस दौरान आरोपी ने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए थे।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0 FIR संख्या 400/26 के तहत धारा 305(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को जल्द घटना का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की।
पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही और कब्जे से चोरी के दो पीली धातु के कड़े (करीब पांच तोला) तथा 2,29,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, नकदी चोरी के आभूषण बेचकर हासिल की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
आसिफ पुत्र शमीम अहमद (33 वर्ष), निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
पुलिस टीम में शामिल रहे
- उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव।
- कांस्टेबल विजय भारद्वाज।
- कांस्टेबल सतवीर सिंह।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले के खुलासे और बरामदगी के लिए पुलिस टीम को 2,000 रुपये की नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



पुलिस विभाग के बाद अब उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल -17 अधिकारियों के विभाग बदले
उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल चार जिलों को मिले नए SSP -अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP