उत्तराखंड : कपकोट मोटर मार्ग पर 25 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, दो महिलाएं घायल
बागेश्वर। कपकोट मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। हादसे में स्कूटी चला रही महिला को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाली डुंगरा निवासी 40 वर्षीय गंगा देवी पत्नी कुंदन सिंह और लीली निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी पत्नी हीरा सिंह स्कूटी से बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गंगा देवी के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. खुशी ने उनका उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं, दूसरी घायल महिला अनीता देवी का उपचार कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-चंपावत पॉक्सो मामले में कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत
Uk-हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने घर से सोने के कड़े चोरी -आरोपी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये नकद बरामद