सीडीएस जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। रामलीला ग्राउंड ऊंचापुल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नैनीताल द्वारा भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्व. जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर ऊंचा पुल रामलीला ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों, मातृशक्ति, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा आशा कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संगठन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।
जिला अध्यक्ष कैप्टन दया किशन जोशी (सेना मेडल) ने कहा कि जनरल विपिन रावत देश की शान थे और उनकी वीरता व राष्ट्र समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जिले के सभी सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु हृदय से धन्यवाद दिया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रमुख सदस्य :
प्रांतीय संगठन मंत्री भुवन चंद भगत, कैप्टन खिलानंद चिलकोटी, कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी, सूबे मेजर अर्जुन सिंह भंडारी, सूबेदार खीम सिंह बोरा, नायब सूबेदार सुंदर सिंह रावत, नायब सूबेदार दीवान सिंह राठौर, सूबेदार नरेश दुर्गापाल, नायब सूबेदार आर.एस. अण्डोला, सूबे मेजर भुवन चंद्र पाठक, नाइक गजेंद्र सिंह धामी, 40 वार्ड के पार्षद प्रमोद पंत,
BPM हरीश फुलोरिया, BCM बसंती बिष्ट, पार्षद प्रमोद पंत ऊंचापुल, ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉ. एचसी. पांडे, BAM प्रताप बिष्ट सहित अन्य सम्मानित सदस्य भी मौजूद रहे। अंत में सभी ने “जय हिंद” का नारा लगाकर भारत माता और वीर सैनिकों को प्रणाम किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर