खमरिया के जंगल में आबकारी विभाग की छापेमारी –दो भट्टियां ध्वस्त, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खमरिया गांव से सटे जंगल में छापेमारी की। टीम ने नाले के किनारे सुलगती मिलीं दो कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। मौके से करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 1400 किलोग्राम लाहन भी नष्ट किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भूकंप से हिली धरती-हल्द्वानी समेत उत्तराखंड में महसूस हुए झटके

आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने खमरिया गांव के जंगल में कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान नाले के किनारे दो भट्टियां सुलगती मिलीं। टीम ने तत्काल दोनों भट्टियों को नष्ट कर दिया।

इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1400 किलोग्राम लाहन भी मौके पर नष्ट कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवती की मौत -घटना की वजह तलाश रही पुलिस

आबकारी टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही कच्ची शराब के तस्कर मौके से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के अवैध निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत नौदा में किसान गोष्ठी, 60 किसानों ने लिया हिस्सा

कार्रवाई करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, सिपाही दीपक चंद्र, बबीता राय और रचिता पाण्डेय समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119