UK..घरेलू कलह के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान -पत्नी तीन माह से बच्चों सहित मायके में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। मौहल्ला रविंद्रनगर में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने रविवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी 38 वर्षीय अजय सक्सेना पुत्र रामकिशोर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसकी पत्नी करीब तीन माह पूर्व सात वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र को साथ लेकर अपने मायके किच्छा चली गई थी। तब से वह बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

बताया जाता है कि अजय ने पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी कोशिशें सफल नहीं हुईं। इसके चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

रविवार दोपहर अजय काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर आसपास के लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस आने में विलंब होने पर परिजन अजय को ई-रिक्शा से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने जताया शक

अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119