बागेश्वर…14 साल की किशोर ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर। 14 साल की बालक ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के बांसतोली गांव निवासी हर्ष कुमार पुत्र जीत राम ने घर के अंदर कमरे में शुक्रवार की रात फांसी का फंदा लगा दिया। सुबह जब काफी देर तक उसने दरवाजा नही खोला तो परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। अंदर का नजारा देखकर वे हक्का बक्का रह गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जिसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का जिला अस्पताल में पीएम करवाया गया। पुलिस कहना है कि नाबालिक द्वारा आत्म हत्या करने के इरादे से फंदा लगाए जाने की आशंका है। हालाकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा