ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का भव्य समापन -हैकाथॉन में टीम ग्रेडिएंट ने मारी बाजी
-गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए तकनीकी टिप्स, दो लाख रुपये के लकी ड्रॉ में बंटे आकर्षक पुरस्कार
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में तकनीकी प्रतियोगिताओं, रोबोटिक्स, हैकाथॉन और ई-स्पोर्ट्स के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस और टेक गीक्स के सहयोग से आयोजित फेस्ट का मुख्य आकर्षण 36 घंटे का हैकाथॉन रहा। इसमें 50 हजार रुपये का पुरस्कार पूल रखा गया था। निर्णायक मंडल में गूगल के उज्ज्वल त्यागी और ग्लोबल लॉजिक के तुषार गोयल शामिल रहे। प्रतियोगिता में टीम ग्रेडिएंट ने प्रथम स्थान हासिल कर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। कोड इन इट को 15 हजार रुपये के साथ दूसरा और ब्लैंकस्पेस को पांच हजार रुपये के साथ तीसरा स्थान मिला। वहीं, टीम यूबीक्विटस और हैकबडीज को 2500-2500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
समापन अवसर पर जेपी मॉर्गन चेस के विशेषज्ञ पंकज खुल्बे ने न्यूरल नेटवर्क विषय पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप लर्निंग और स्मार्ट कंप्यूटिंग में न्यूरल नेटवर्क की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।
ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बीजीएमआई प्रतियोगिता में 19 टीमों के 76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मॉग टीम विजेता रही, जबकि कैंपस किंग्स दूसरे और ओजीस तीसरे स्थान पर रहे। फ्री फायर प्रतियोगिता में 36 टीमों के 144 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टॉक्सिक फोर्स ने पहला स्थान हासिल कर छह हजार रुपये का पुरस्कार जीता। ओजीस दूसरे और एचएलडी वोर्टेक्स तीसरे स्थान पर रहे। क्लैश रॉयल प्रतियोगिता में नीरज चंद्रा विजेता बने।
अन्य प्रतियोगिताओं में 21 टीमों के बीच हुई रील शूटिंग में टीम डब्लू एरा ने बाजी मारी, जबकि टेक ट्रेजर हंट का खिताब द एक्सिओम टीम ने जीता। टाइपिंग टेस्ट में प्रियंशु बिष्ट प्रथम, मानक सिंह द्वितीय और शुभम भट्ट तृतीय रहे।
कार्यक्रम का एक और बड़ा आकर्षण करीब दो लाख रुपये के पुरस्कारों वाला लकी ड्रॉ रहा। इसमें हरकीरत संधू ने असूस वीवोबुक लैपटॉप, दीपक सिंह ने प्लेस्टेशन-5 और बच्चे सिंह ने एलईडी टीवी जीता। इसके अलावा सैमसंग स्मार्टफोन सहित कई अन्य आकर्षक गैजेट भी विजेताओं को दिए गए। परिसर में विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए 30 फूड, क्राफ्ट और गेमिंग स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विश्वविद्यालय प्रबंधन और आयोजन समिति के अनुसार, इनोविस्टा जैसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी दक्षता हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतिष्ठित कंपनियों के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं और नई तकनीकों को समझने में मदद मिली। उत्साह, नवाचार और प्रतिस्पर्धा के माहौल के बीच तीन दिवसीय टेक फेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



क्षेत्र पंचायतों को फिर मिलेगी निधि, ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय और भत्ते बढ़ाने की तैयारी -सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं
नवजात की सांस थमने पर पहला मिनट अहम -पुनर्जीवन तकनीक से बचाई जा सकती है जान
दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही मिलेगी एंट्री -उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों का संचालन प्रभावित
इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर आज दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम -3500 जवान संभालेंगे मोर्चा