मोटाहल्दू में राष्ट्रीय तिलहन मिशन के तहत किसानों को दिया प्रशिक्षण -सोयाबीन की खेती के गुर बताए

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल ) । ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया स्थित लक्ष्मी नारायण बैंक्विट हॉल में कृषि विभाग नैनीताल की ओर से राष्ट्रीय तिलहन मिशन योजना के अंतर्गत 30 और 31 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को सोयाबीन की उन्नत खेती और मत्स्य पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा -शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर विमर्श

गंगा एफपीओ परियोजना के कोऑर्डिनेटर शशि कुमार सिंह रावत के समन्वय में आयोजित प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिक डॉ. बलवान सिंह ने किसानों को सोयाबीन की खेती की तकनीकी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। वहीं, वैज्ञानिक डॉ. वीएस ने मत्स्य पालन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किसानों को इस क्षेत्र में संभावनाओं से परिचित कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर के पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी -82 घरों पर चलेगा बुलडोजर, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही प्रतिबंधित

प्रशिक्षण के अगले सत्र में आगामी बुवाई के लिए सोयाबीन के निशुल्क बीज प्राप्त करने हेतु किसानों के आवेदन फॉर्म भी भरे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कूड़ा बीनने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं? -हाईकोर्ट ने शहरी विकास सचिव से मांगा जवाब

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश कबडाल, हेमचंद भट्ट, दलीप सिंह गढ़िया, खीमानंद नैनवाल, अनिल भट्ट, आनंद कपिल, बलवंत सिंह मेहरा, भोपाल सिंह मेहरा, हरीश चौबे, चंदन सुयाल, अनिल पंत, कुंदन सिंह गढ़िया और हयात सिंह मेहरा सहित अनेक किसान एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119