ननदोई ने किया महिला के साथ दुष्कर्म-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति व सास शादी पार्टी में खाना बनाने का कार्य करते है। उसके ननद व ननदोई पड़ोस में रहते है। बीती बीस मार्च को उसके पति व सास काम पर गये हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

तभी उसकी ननद बीसलपुर जाने लगी एवं अपने बच्चों को देखभाल के लिए उसे अपने घर बुला लिया। आरोप है कि रात में जब बच्चे सो गये तब ननदोई ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह गर्भवती होने के कारण प्रतिरोध नहीं कर पाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर ननदोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पति एवं सास के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119