ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
खटीमा। ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा- साले की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
सोमवार की देर शाम नौगुवानाथ निवासी सुरेश सिंह राणा(30) पुत्र दयाशंकर अपने जीजा पचपेड़ा निवासी सचिन सिंह राणा(48) पुत्र स्व. जय सिंह राणा के साथ बाइक से नौगुवानाथ लौट रहे थे। इसी बीच आलावृद्भि बगियाघाट के पास तीव्र मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा- साले गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप