गाजियाबाद में बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता -बुआ ने दी पुलिस को सूचना, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


गाजियाबाद में एक पिता अपनी ही बेटी के साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची इस घटना की वजह से लगातार डरी सहमी हुई थी, उसने काफी हिम्मत करके यह बात अपनी बुआ को बता दी। इसके बाद उसकी बुआ ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मासूम का सौदा करने वाली दो महिलाएं दोषी -10-10 साल की कठोर कैद


लोनी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया है कि 24 सितंबर को शाम करीब 6 बजे एक कॉलर ने डायल-112 पर सूचना दी कि राजकुमार नाम का व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करता है। इस सूचना पर तत्काल थाना लोनी की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीडि़त लडक़ी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता उसके साथ पिछले कई महीने से दुष्कर्म कर रहे हैं। लडक़ी ने किसी तरह हिम्मत करके मंगलवार को ये बात अपनी बुआ को बताई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “मौत के बाद भी दो घंटे काम कराता रहा प्रबंधन!” बजाज प्लांट पर भड़के श्रमिक -20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग


लडक़ी की बुआ ने ही डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को मामले की सूचना दी। एसीपी ने बताया है कि इस मामले में थाना लोनी में राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे। इस केस में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी, ताकि आरोपी को जल्द सजा मिल सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119