उत्तराखंड : जंगल में मौत का खौफ :- मवेशी लेने गए वन गुर्जर की लाश मिली, भालू के हमले की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के जंगल में मवेशी लेने गए एक वन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में दहशत फैल गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक दिन बाद जंगल के भीतर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर, खासकर भालू के हमले की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर वन गुर्जरों ने हाईवे से करीब पांच किलोमीटर अंदर जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


बताया जा रहा है कि आरिफ शनिवार शाम अपनी भैंसों को वापस लाने जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को खोजबीन के दौरान जंगल में उनका शव बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि शव पर जंगली जानवर के हमले के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे भालू के हमले की संभावना अधिक मानी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना स्थल के आसपास अक्सर भालुओं की गतिविधियां देखी जाती रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उसने भी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119