शादी की खुशियां मातम में बदली : पारिवारिक विवाद के बाद जीजा ने उठाया आत्मघाती कदम…
हल्द्वानी। साली की शादी में शामिल होने गया एक व्यक्ति पारिवारिक विवाद के बाद इतना आहत हो गया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से जहां एक ओर शादी का माहौल खुशियों से भरा था, वहीं अचानक मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार चोरगलिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर दानीबंगर निवासी जय प्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुखानी क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित किराए के मकान में रहता था। बीते 25 अप्रैल को वह पूरे परिवार के साथ अपनी साली की शादी में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका परिवार से विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद जय प्रकाश नाराज होकर पत्नी और बच्चों को शादी समारोह में ही छोड़कर अपने घर पीलीकोठी लौट आया। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया।
स्थिति को लेकर चिंतित परिजनों ने रविवार को मकान मालिक को सूचना दी। जब मकान मालिक घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो जय प्रकाश फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस उसे तत्काल नीचे उतारकर सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ अमित कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल