महिला पुलिस कर्मी से महिलाओं ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज-
महिला हैल्प डेस्क सितारगंज में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से मारपीट कर आरोपी महिलायें कोतवाली से भाग गयी। महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा के अनुसार बुधवार को महिला शिकायतकर्ता ने अपने अश्लील वीडियो वायरल के सम्बंध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर आरोपी महिला मंजीत कौर निवासी नहरपार को कोतवाली बुलाया गया था। एसआई सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान मंजीत कौर, कुलजीत कौर, मनप्रीत कौर उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गये। मंजीत कौर से मोबाइल दिखाने को कहा तो मंजीत कौर व उसकी बहनों नें सरकारी कार्य के दौरान कार्य में बाधा पहुचाते हुए हाथापायी शुरू कर दी। मंजीत कौर को अपने साथ ले जाने लगे और थाने से भाग गये। हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी को गुमचोटें आयी और वर्दी भी फट गयी। पुलिस ने मंजीत कौर, कुलजीत कौर, मनप्रीत कौर के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल